फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो माह से खुदी रेलवे रोड बनी हादसों का कारण

Fri, 28 Aug 2026 08:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। रेलवे रोड पर पानी निकासी के लिए ड्रेन पाइपलाइन बिछाने के लिए करीब दो माह पहले खोदी गई सड़क अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ता हादसों को न्योता दे रहे हैं। वीरवार को कूड़ा लेकर जा रहे नगरपालिका के ट्रैक्टर की ट्रॉली सड़क पर बने गड्ढे में पलट गई। हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, रेलवे रोड पर ड्रेन पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन करीब दो माह बीतने के बावजूद इसे दुरुस्त नहीं किया गया है। इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। लोगों ने नगरपालिका व संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें