फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना-जींद-सोनीपत लाइन से पेनड्राल क्लिप चोरी

Tue, 12 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ दशक में बनी सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे लाइन पर चोरों की नजर पड़ गई है। दो दिन पहले चोरों ने भैंसवाल फाटक के पास से एक एकड़ लंबे रेलवे ट्रैक से पेनड्राल क्लिप निकाल ली। जब इसकी जानकारी रेल अधिकारियों को हुई तो उनकी नींद उड़ गई। क्योंकि 26 जनवरी के आसपास गणतंत्र दिवस के मौके पर रेलवे ट्रैक पर पहली पैसेंजर ट्रेन चलाने का प्रयास हो रहा है। ट्रैक पर दो बार मालगाड़ी दौड़ाई जा चुकी है। अब ट्रैक की जांच चल रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि डेढ़ दशक पहले सोनीपत से भाजपा सांसद स्व. किशनचंद सांगवान के कार्यकाल में वाजपेयी सरकार ने सोनीपत-गोहाना-जींद रेल लाइन को मंजूरी दी थी। इसके लिए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रोहतक से मौजूदा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी काफी प्रयास किए। अब सोनीपत से भाजपा सांसद रमेश कौशिक जल्द से जल्द दो जिलों के सपनों की इस रेल को चलाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि गोहाना-सोनीपत रेल लाइन के निर्माण के लिए मार्च-2015 की समय सीमा तय की गई थी, लेकिन समय पर काम न होने से दिसंबर के अंत तक ट्रैक चालू हो सका। ट्रैक की जांच के लिए दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मालगाड़ी चलाकर देखी गई। अब ट्रैक की जांच की जा रही है। रेलवे सूत्रों व ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले जब रेलवे अधिकारी भैंसवाल फाटक से आगे ट्रैक की जांच कर रहे थे तो यह देखकर उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई कि एक एकड़ लंबे एरिया से किसी ने पटरी को सहारा देने के लिए लगाई गई पेनड्राल क्लिप निकाल रखी है। तुरंत नए क्लिप मंगवाकर सोमवार को ट्रैक में लगाई गई।

700 करोड़ से बन रही सोनीपत-गोहाना लाइन
रेल अधिकारियों का कहाना है कि वर्ष 2008 में शुरू हुआ सोनीपत-जींद रेल लाइन का काम मार्च में पूरा होगा। हालांकि गोहाना-जींद रेल मार्ग को पूरा कर लिया गया है। उम्मीद है कि है कि केंद्र सरकार जल्द ही इस लाइन पर ट्रेन चलाने की हरी झंडी दे देगी। जिसके लिए पहल आरंभ हो चुकी है। सोनीपत-गोहाना जींद रेलवे लाइन पर करीब 700 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन

=========================
ये बोले अधिकारी
ट्रैक से पेनड्राल क्लिप चोरी होना गंभीर मामला है। क्योंकि जल्द ही रेलवे इस लाइन पर पैसेंजर ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है।  हालांकि क्लिप चोरी होने की बात उनके नोटिस में नहीं आई। जल्द पूरी रिपोर्ट लेंगे।
-एसके गौड़, सेक्शन इंजीनियर रेलवे

अभी मेरे अंडर में नहीं आया ट्रैक
सोनीपत से गोहाना-जींद रेलवे लाइन अभी चालू नहीं हुई है। इसके चलते अभी ट्रैक उनके दायर में नहीं आया है। न ही कोई शिकायत मिली है।
विज्ञापन

-जगदेव मलिक, प्रभारी आरपीएफ थाना

भैंसवाल गांव उनके एरिया में हैं, लेकिन सदर थाने में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
-फूलकुंवार, थाना प्रभारी सदर गोहाना
========================
फोटो 2 : नवनिर्मित सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे लाइन पर भैंसवाल फाटक के पास निकली पैन ड्रा क्लिप।
फोटो 3 : भैंसवाल फाटक के पास ट्रैक में फिर से पैन ड्रा क्लिप लगाने में जुटी श्रमिक व रेलवे की टीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें