फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार को पुलिस ने उठाया तो वारंट आफिसर ने मारा मुरथल थाने में छापा

Sun, 31 May 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
ओमेक्स सिटी में निर्माणाधीन मकान से मिली कथित सरकारी सीमेंट के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब शनिवार को ठेकेदार जगदीश हुड्डा की गवाही पर मामले में नामजद बार के पूर्व प्रधान अनूप दहिया व भिवानी में तैनात पीडब्ल्यूडी के एसई जेएस दहिया को एडीजे कोर्ट ने जमानत दे दी, लेकिन आरोप है कि अदालत से बाहर निकलते ही पुलिस ने ठेकेदार को उठा जबरन उठा लिया।
विज्ञापन


भनक लगते ही अनूप दहिया ने सेशन कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट की अनुमति से रात करीब नौ बजे वारंट आफिसर ने मुरथल थाने में छापा मारा। थाने में हड़कंप मच गया।

देर रात तक मामले की जांच पड़ताल जारी थी। आरोप है कि ठेकेदार थाने में अवैध तरीके से बंद मिला, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

सोनीपत बार के पूर्व प्रधान अनूप दहिया के भाई जेएस दहिया पीडब्ल्यूडी विभाग में एसई हैं और उनकी अब भिवानी ड्यूटी है।

दो दिन पहले विजिलेंस इंस्पेक्टर राजीव सोनी के नेतृत्व में टीम ने ओमेक्स सिटी में छापा मारा, जहां साथ लगते प्लॉट से 200 से ज्यादा सीमेंट के कट्टे मिले, जिन पर नॉट फॉर सेल लिखा हुआ था। मुरथल थाने में विजिलेंस ने अनूप दहिया, जेएस दहिया व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


ठेकेदार ने शपथ पत्र पर मिली जमानत
शनिवार को ठेकेदार जगदीश हुड्डा ने एडीजे कोर्ट में शपथ पत्र देकर गवाही दी कि मकान बनाने का उसने एग्रीमेंट कर रखा है। सीमेंट व दूसरा सामान लेकर आने की उसी की जिम्मेदारी है। उसने सीमेंट कंपनी से एग्रीमेंट किया था। वहीं से माल आया है। न तो यह माल चोरी का है और न ही सरकारी है। इसमें अनूप या जेएस दहिया की कोई भूमिका नहीं है। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस के बाद दोनों भाइयों को अग्रिम जमानत दे दी।  

अदालत के बाहर से सिविल वर्दी में उठाया
बार के पूर्व प्रधान अनूप दहिया ने बताया कि जब ठेकेदार गवाही के बाद अदालत से बाहर आया है एक गाड़ी आकर रुकी, जिसमें सवार कुछ लोग ठेकेदार को उठाकर ले गए। उन्होंने गाड़ी के नंबर नोट किए। साथ में सेशन कोर्ट में याचिका दायर की कि उन्हें शक है कि पुलिस की टीम ही ठेकेदार को उठाकर ले गई है।

ऐसे में सर्च वारंट नियुक्त करके जांच की जाए। अदालत ने अर्जी मंजूर कर ली। रात करीब नौ बजे सर्च वारंट ने मुरथल थाने में छापा मारा। दहिया का कहना है कि ठेकेदार वहीं मिला। हालांकि किसी पुलिस अधिकारी ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें