फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। कांग्रेस के खेल प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पहलवान पुरखासिया ने कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य कुमारी सैलजा के साथ दिल्ली स्थित उनके निवास पर भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा की। इस दौरान कुमारी सैलजा ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करेगी। यात्रा के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

कुमारी सैलजा ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में 21 दिसंबर को फिरोजपुर झिरका में प्रवेश करेगी। जिसका ठहराव गांव आकेड़ा में किया जाएगा। गांव सोहना में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी। राजेश पहलवान पुरखासिया ने बताया कि यात्रा के स्वागत के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कुमारी सैलजा साथ रहेंगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश में एक मिसाल पेश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें