फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वसंत पंचमी के दिन डीसीआरयूएसटी में होगी क्वार्टर मैराथन

Mon, 12 Feb 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
प्रो. श्रीप्रकाश सिंह, कुलपति, डीसीआरयूएचटी, मुरथल। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में वसंत पंचमी के दिन क्वार्टर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट व एनएसएस स्वयंसेवक यमुना के मिमारपुर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि दीनबंधु छोटूराम की इच्छा थी कि उनका जन्मदिन वसंत पंचमी के दिन मनाया जाए। इसको लेकर विश्वविद्यालय में वसंत पंचमी के दिन दो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह विश्वविद्यालय के अंदर क्वार्टर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक, शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी मीमारपुर घाट पर स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे।
कुलपति ने कहा कि हमें अपने आस-पास हमेशा स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए। जिससे हमारा देश व प्रदेश सुंदर व स्वच्छ दिखाई दे। उन्होंने कहा कि लड़के व लड़कियों की अलग-अलग क्वार्टर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें