फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: क्वालिटी लैब असिस्टेंट और साथी को पीटा

Fri, 09 Jun 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। इंडस्ट्रियल माॅडल टाउनशिप (आईएमटी), खरखौदा स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी के क्वालिटी लैब असिस्टेंट और उसके साथी की बाइक सवार पांच युवकों ने पिटाई कर दी। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव चंदनपुर निवासी शुभम ने बताया कि वह शापूरजी पालोनजी प्राइवेट लिमिटेड में बतौर क्वालिटी लैब असिस्टेंट कार्यरत हैं। उनकी कंपनी हाल में आईएमटी खरखौदा में निर्माण कर रही है। उनका आरोप है कि वह अपने साथी विपुल के साथ काम से छुट्टी होने के बाद आठ बजे गांव सोहटी स्थित क्वार्टर पर जा रहे थे। रास्ते में एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उन्हें रोककर पूछा कि शुभम व विपुल तुम ही हो क्या। हां में जवाब देने पर उन्होंने उनकी पिटाई कर दी। इसी दौरान दूसरी बाइक पर आए तीन अन्य युवकों ने उन्हें लात-घूसों से पीटा। राहगीरों के मौके पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। सैदपुर चौकी पुलिस ने पांच युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें