फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: होटल पर खाना खाने आई महिला का 40 हजार से भरा पर्स चोरी

Sun, 14 Apr 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई/सोनीपत। मुरथल स्थित होटल पर परिवार सहित खाना खाने आई महिला का पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स में 40 हजार रुपये की नकदी थी। पीड़िता का आरोप है कि उनके पास आकर बैठी दो महिला पर्स चोरी कर ले गई। वह होटल से जाते हुए सीसीटीवी में दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव नाहरी फिलहाल दिल्ली के नरेला निवासी सीमा ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ शनिवार को मुरथल स्थित होटल पर आई थी। उनके साथ पति कर्मबीर, जेठ उमेश, जेठानी दया, बेटी रिया भी थी। रात करीब नौ बजे वह, उनकी जेठानी सीमा व बेटी रिया हॉल में बैठे थे। उनके पति व जेठ बाहर गाड़ी के पास खड़े थे। तभी दो महिला उनके पास आकर चारपाई पर बैठ गई। वह महिला उनका पर्स चोरी कर ले गई। पर्स में करीब 40 हजार रुपये व दो डेबिट कार्ड थे। महिलाओं के जाने के बाद उन्हें चोरी का पता लगा। महिला होटल से बाहर निकलकर गाड़ी में बैठकर जाती दिखाई दे रही हैं। पीड़िता ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। इस पर पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें