सोनीपत के भैंसवाल कलां गांव के खरीद केंद्र पर नारेबाजी करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
गोहाना। भैंसवाल कलां खरीद केंद्र बंद किए जाने के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार खरीद केंद्रों और मंडियों को बंद कराकर किसानों को उद्योगपतियों का मजदूर बनाना चाहती है। आप के युवा नेता संदीप मलिक और मोना सिवाच ने सरकार को चेतावनी दी कि 72 घंटे के अंदर खरीद केंद्र पर खरीद शुरू नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी बड़े स्तर पर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि भैंसवाल कलां स्थित खरीद केंद्र बंद किए जाने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान मोहाना साइलो में फसल लेकर जाने को मजबूर हैं, जबकि भैंसवाल कलां में 40 साल पुराना खरीद केंद्र था।