फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली धरनास्थल पर पंजाब के किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर पर चल रहे धरनास्थल पर लगातार दूसरे दिन किसान की मौत हो गई। पंजाब के लुधियाना जिले के फुल्लांवाला का किसान अपने टेंट में मृत मिला है। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह (71) कई दिन से कुंडली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन में शामिल था। वह बुधवार सुबह पौने नौ बजे अपने टेंट में मृत मिला। उसके साथियों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल से पोस्टमार्टम कराया। उसके साथ अस्पताल में पहुंचे साथियों ने बताया कि महेंद्र सिंह रात को पूरी तरह से ठीक था। वह खाना खाने के बाद बाहर घूमकर आया था। उसके बाद वह टेंट में आकर सो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है।
धरनास्थल पर आए किसान की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम कराकर उसके साथियों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता लगेगा। -रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें