फोटो 20: सोनीपत के गांव कामी में संकल्प से सिद्धि की ओर कार्यक्रम के तहत हुई कार्यशाला में दीप
गन्नौर। गांव कामी में संकल्प से सिद्धि की ओर कार्यक्रम के तहत रविवार को कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंत्योदय उत्थान और गरीब कल्याण के लिए अपने 11 साल के कार्यकाल में कई योजनाएं बनाकर उन्हें लागू किया, जिनका जनता को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का सपना साकार हो रहा है। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा वरिष्ठ नेता आजाद नेहरा ने स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला प्रभारी सतीश नांदल, ललित बत्रा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोनिया मोर, मंडल अध्यक्ष श्रवण कौशिक, संजय गौतम, अजय, गौरव कामरा, दीपक नैन, दिनेश स्वामी भी मौजूद रहे। संवाद