फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो सौ गज दो, नपा की जमीन पर कब्जे से कोई नहीं करेगा परेशान

Mon, 16 Jun 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। एक वायरल ऑडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि नगर पालिका की जमीन पर कब्जाधारी से कथित रूप से एक पार्षद का पति कार्रवाई न होने देने की एवज में 200 गज जमीन की मांग रहा है। इसमें बाईपास के किनारे कई सौ गज जमीन पर जब मिट्टी डालने के साथ ही पिलर लगाए गए तो नपा ने कार्रवाई करते हुए उसे हटा दिया था।
विज्ञापन

नगर पालिका ने इसे अपनी जमीन बताया था, जबकि एक व्यक्ति हेमंत ने 1995 से उनका कब्जा इस जमीन पर होने की बात कह रहा था। वहीं अब उसकी ओर से कॉल कर पार्षद के पति से जमीन पर कोई कार्रवाई न होने की एवज में 50 गज जमीन देने का ऑफर दिया गया तो पार्षद ने इसे मनाकर दिया और 200 वर्ग गज की मांग की। इस पर सहमति भी बन गई। बाद में यह ऑडियो वायरल कर दिया गया।
खरखौदा फिलहाल सोनीपत निवासी हेमंत का कहना है कि उनका वर्ष 1995 से उक्त जमीन पर कब्जा है। उस पर वह मिट्टी की भराई कर रहे थे, तो नपा ने उसे उठवा लिया। उन्होंने एतराज किया तो नपा ने उनसे कागजात मांगे। इस पर उन्होंने कह दिया था कि नोटिस दे दीजिए कागजात दिखा देता हूं, लेकिन मुझे कोई नोटिस नहीं दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, एक पार्षद के पति ने किसी को बीच में लेकर संपर्क किया कि अगर वह उसे उक्त जमीन में से कुछ हिस्सा देगा तो वह पूरी कार्रवाई को रुकवा देगा। हेमंत ने कहा कि जमीन पर वह काबिज है तो पार्षद पति को बेनकाब करने के लिए उसने बात कर यह रिकॉर्डिंग की, जिसमें वह 200 गज जमीन की मांग कर रहा है।
वहीं जिस रविंद्र की ऑडियो में आवाज बताई जा रही है, उनका कहना है कि 7 जून को जब प्लॉट पर मिट्टी डाली गई थी तभी से वह इसका विरोध कर रहे हैं। प्रशासन के सहयोग से मिट्टी को उठवाया गया और पिलर भी हटवाए गए। इस मामले में कई अन्य लोग शामिल हैं, जो दबाव बनाकर नपा की जमीन को हड़पना चाहते हैं। जो ऑडियो वायरल हो रहा है वह एडिट किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें