फोटो 21- सोनीपत के नागरिक अस्पताल स्थित योग केंद्र में आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में जन जागरण र
सोनीपत। आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में नागरिक अस्पताल स्थित योग केंद्र में रन फॉर योग व आयुर्वेद जनजागरण रैली का आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. बलविंदर सिंह ने बताया कि रैली में सोनीपत, गन्नौर, खरखौदा, राई व मुरथल खंड के योग सहायकों ने हिस्सा लिया। रैली आयुष विभाग के प्रांगण से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक से होते हुए सेक्टर-14 के चौक से स्वामी विवेकानंद चौक तक गई। इसका नेतृत्व योग सहायक जीत राम ने किया। रैली में योग सहायक कृष्णा, पूजा, कविता, अनिल कुमार, मोहित, धीरज कुमार व सरिता मौजूद रहीं।