फोटो 17- सोनीपत के खरखौदा के गांव निजामपुर खुर्द स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में आयोजित निपुण
खरखौदा। गांव निजामपुर खुर्द स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शनिवार को निपुण रामलीला प्रतियोगिता हुई। इसमें चार टीमों सिया, राम, लक्ष्मण और हनुमान ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पांच राउंड तक सभी टीमों का स्कोर बराबर रहा। अंतिम राउंड में टीम सीया (भूमिका और परी) ने जीत दर्ज की। विजेता टीम को 28 अक्तूबर को गांव सरपंच की तरफ से निपुण रामलीला मंच पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर एफएलएन जिला कोआर्डिनेटर मनोज वर्मा और एबीआरसी संजीव रावल ने प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। मनोज वर्मा ने कहा कि हरियाणा शिक्षा विभाग की तरफ से निपुण हरियाणा के अंतर्गत बच्चों में रामायण के सामान्य ज्ञान और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए निपुण रामलीला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पुष्पा डबास, राजेश, सुनीता देवी व सुषमा मौजूद रहे।