फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ तो महिलाओं में दिल्ली विश्वविद्यालय बना विजेता

विज्ञापन
मुरथल विवि में लॉन टेनिस में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते प्राध्यापक - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में पुरुष और महिला वर्ग की उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। पुरुष वर्ग में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम ने जेएमआई दिल्ली को 3-0 से हराकर विजेता बनी, जबकि महिला वर्ग की प्रतिस्पर्धा में दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम को हराया। विजेता खिलाड़ियों को प्रो. केडी गुप्ता ने पुरस्कृत करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र हुड्डा ने बताया कि अंतिम दिन महिला और पुरुष वर्ग के फाइनल मैच खेले गए। पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम ने जीएनडीयू अमृतसर की टीम को एक तरफा मुकाबले में को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरा सेमीफाइनल जेएमआई दिल्ली और दिल्ली विश्वविद्यालय के मध्य खेला गया। इसमें जेएमआई दिल्ली ने दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम को 3-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
पुरुष वर्ग का फाइनल मैच पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ और जेएमआईए दिल्ली के मध्य खेला गया। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम एकतरफा मैच में जेएमआईए दिल्ली की टीम को 3-0 से पराजित कर विजेता बनी। तीसरे और चौथे स्थान के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली और जीएनडीयू अमृतसर के मध्य खेला गया। इस मैच में दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली की टीम ने जीएनडीयू अमृतसर की टीम को 3-0 से पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि जीएनडीयू अमृतसर की टीम चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन

महिला वर्ग की प्रतिस्पर्धा का पहला सेमीफाइनल पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम ने पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला की टीम को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरा सेमीफाइनल भी एक तरफा रहा। दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम ने एमडीयू रोहतक की टीम को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग की प्रतिस्पर्धा का फाइनल मैच दिल्ली विश्वविद्यालय और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के मध्य खेला गया। फाइनल मैच भी एक तरफा रहा। दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम को 2-0 से पराजित कर विजेता बनी। इस दौरान एआईयू की ऑब्जर्वर प्रो. शालिनी मल्होत्रा, खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा, प्रो. मनोज दूहन, प्रो. सुरेंद्र सिंह दहिया, प्रो. सुमन सांगवान, डॉ. पवन दहिया, डॉ. प्रदीप पंघाल, डॉ. राकेश मलिक, कोच बीरबल वडेरा, कोच निखिल हुड्डा, विक्की बजाड़, श्रवण, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें