फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोहतक रोड आरओबी पर घड़ी में 2024 का समय दिखाकर जताया विरोध

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के ओल्ड रोहतक रोड आरओबी पर अनूठा प्रदर्शन करते रक्षक सेना के प्रतिनि​धि। स्रोत:
विज्ञापन
- रक्षक सेना ने परशुराम चौक से विश्वकर्मा चौक तक किया अनूठा प्रदर्शन
विज्ञापन

- टूटे पत्थर, चप्पल और टायर रखकर दिखाई लोगों की परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। रोहतक रोड रेलवे ओवरब्रिज की बदहाल स्थिति को लेकर रक्षक सेना भारत ने शनिवार को अनूठा विरोध जताया। परशुराम चौक से विश्वकर्मा चौक तक प्रदर्शन करते हुए प्रतीकात्मक रूप से पुल की स्थिति का म्यूजियम तैयार किया। इसमें वर्ष 2024 पर रुकी घड़ी की तख्ती, पुल से निकले पत्थर, टूटी चप्पल और टायर-ट्यूब रखे गए।
रक्षक सेना के प्रमुख मंजीत तिहाड़ा ने कहा कि तारीखें और साल बदलते रहे, लेकिन पुल की समस्या जस की तस बनी हुई है। खराब सड़क और गड्ढों के कारण वाहन चालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि राहगीरों को भी रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

बाबा राजेश नाथ ने बताया कि यह प्रदर्शन किसी विभाग को ज्ञापन देने के लिए नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों और सरकारी तंत्र से जवाब मांगने के लिए किया गया। प्रदर्शन में नरेश राठौर, दीपक, सुशील, प्रदीप, रमेश जांगड़ा, अजय, प्रवीन चावला और राकेश सौदा सहित संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
2023 में जीर्णोद्धार, 2024 में बदलहाल
कालूपुर चुंगी से सोनीपत की ओर आने वाले पुराने पुल की वर्ष 2023 में जीर्णोद्धार कराया गया था। 2024 में ही यह क्षतिग्रस्त हो गया। यहां से केवल बाइक, साइकिल और बैटरी चालित रिक्शा गुजर रहे हैं। दूसरी ओर बने नए पुल से कार, बस और ट्रक सहित सभी हल्के और भारी वाहन दोनों दिशाओं में आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मांगा जवाब
मंजीत तिहाड़ा ने मेयर, विधायक, हरियाणा सरकार, रेल मंत्री और केंद्र सरकार से सवाल किया कि निर्माण क्यों अटका है। विभागों में तालमेल की कमी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। संगठन ने मांग की कि संबंधित विभाग आपसी तालमेल से पुल का निर्माण जल्द शुरू करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें