फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल होने तक जारी रहेगा किसानों का धरना : गुरनाम चढूनी

विज्ञापन
फोटो शुगर मिल के सामने धरना स्थल पर किसानों के साथ गुरनाम सिंह चढूनी। संवाद
विज्ञापन
- गन्ने के मौजूदा भाव में 15 रुपये की बढ़ोतरी को बताया नाकाफी
विज्ञापन

- आहुलाना चीनी मिल के सामने दूसरे दिन भी डटे रहे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग को लेकर आहुलाना स्थित चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल के सामने किसानों का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि गन्ने के भाव में 600 रुपये क्विंटल होने तक किसानों का धरना रहेगा।
गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि खाद, बीज, सिंचाई, कृषि मजदूरी और अन्य संसाधनों की लागत लगातार बढ़ रही है। इसके अनुरूप गन्ने का भाव नहीं बढ़ाया जा रहा। ऐसे में किसानों के लिए खेती की लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। सरकार ने इस बार गन्ने के भाव 15 रुपये बढ़ाकर 430 रुपये प्रति क्विंटल किया है जो खेती की लागत के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े। इस अवसर पर अशोक लठवाल, कृष्ण मलिक, संदीप मलिक सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी के भाव बढ़े, लेकिन गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ा
चढूनी ने कहा कि चीनी के भाव में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन गन्ने के मूल्य में वृद्धि नहीं की गई। किसानों को भी उनकी उपज का उचित दाम मिलना जरूरी है। किसानों की प्रमुख मांग गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए। चढूनी ने स्पष्ट किया कि किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और मांग पूरी होने तक पीछे नहीं हटेंगे। गन्ने का भाव बढ़ाए जाने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें