फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नियमितीकरण व समान वेतन को लेकर निकाला रोष मार्च

Thu, 30 Jul 2026 06:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में नायब तहसीलदार को मांगपत्र सौंपते कर्मचारी नेता। स्रोत: संघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सर्व कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी ने वीरवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने पब्लिक हेल्थ यूनियन कार्यालय से लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला। उन्होंने नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
जिला प्रधान देशराज नैन ने बताया कि कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग की गई। उन्होंने 240 दिन कार्य कर दो वर्ष की सेवा पूरी करने वाले पात्र कर्मचारियों व शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग की। एचकेआरएनएल व अन्य योजनाओं से हटाए गए कर्मियों को समायोजित करने की भी मांग उठी।
विज्ञापन

जिला सचिव सुनील दत्त ने कहा कि कच्चे कर्मियों को नियमितीकरण होने तक समान कार्य के लिए समान वेतन मिले। नियमित होने वाले कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू की जाए। जनसंख्या के अनुपात में नियमित पदों का सृजन कर स्थायी भर्ती हो। आठवें वेतन आयोग का गठन कर वेतन व पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाए।
विज्ञापन



प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग

प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रवक्ता तेजेंद्र, गुलशन भारद्वाज और जिला कोषाध्यक्ष राजीव खत्री शामिल थे। एमपीएचडब्ल्यू यूनियन के राज्य महासचिव सहदेव मलिक व सीटू के जिला कोषाध्यक्ष शीलक राम मलिक भी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान राममेहर शर्मा, ओमप्रकाश मलिक, आनंद हुड्डा, महेंद्र सिंह भनवाला ने भी भाग लिया। अध्यापक संघ के जिला प्रधान नरेंद्र चहल भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें