फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: निगम अधिकारियों की कार्यशैली से अंसतुष्ट पार्षदाें का धरना, विधायक ने दिया समर्थन, कही ये बड़ी बात

Wed, 06 Sep 2023 03:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

धरने के समर्थन पर गए विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि पिछले सप्ताह विधानसभा सत्र में भी शहर की समस्याओं को उठाया गया। लेकिन सरकार ने उन समस्याओं का समाधान करने के लिए कोई जवाब तक नहीं दिया। सरकार की ओर से जनता को बरगलाया जा रहा है। जिससे हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन
सोनीपत में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के पश्चिमी क्षेत्र में गहराई पेयजल समस्या व निगम अधिकारियों की कार्यशैली से असंतुष्ट पार्षदों का धरना बुधवार को तीसरे दिन जारी रहा। नगर निगम कार्यालय में चल रहे धरने पर विधायक सुरेंद्र पंवार ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भयमुक्त भ्रष्टचार हो गया है। अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद जनसमस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा शहरवासी भुगत रहे हैं। 

विज्ञापन


नहीं हो रहा जनसमस्याओं का समाधान- विधायक
विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि पिछले सप्ताह विधानसभा सत्र में भी शहर की समस्याओं को उठाया गया। लेकिन सरकार ने उन समस्याओं का समाधान करने के लिए कोई जवाब तक नहीं दिया। सरकार की ओर से जनता को बरगलाया जा रहा है। जिससे हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है। शहर की समस्याओं को अवगत कराने के बावजूद निगम अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे।

लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं, लेकिन निगम के पास बेहतर पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों को अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत, पार्षद अतुल जैन, सुरेंद्र नैय्यर, रेणू बाला सैनी, नीतू दहिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें