फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बंद पड़ी दुकान तोड़ने पहुंची निगम की टीम का विरोध

Fri, 30 Aug 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के शिवाजी कॉलोनी में दुकान तोड़ने पहुंची निगम की टीम का विरोध कर रहे लोगों को समाधान का
विज्ञापन
सोनीपत। शिवाजी कॉलोनी में नगर निगम द्वारा टाउन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट स्कीम के तहत बनाई गई दुकान तोड़कर सार्वजनिक शौचालय बनाने का दुकानदारों ने एकत्रित होकर विरोध किया और निगम अधिकारियों से शौचालय न बनाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह निगम के कर्मचारी बंद पड़ी दुकान को तोड़ने पहुंचे। यहां पर कर्मचारियों ने दुकान के स्थान पर सुलभ शौचालय बनाने की बात कही तो लोगों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि सामान्य बस स्टैंड के अंदर एवं बाहर तीन सार्वजनिक शौचालय बने हुए हैं फिर कॉलोनी में क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालयों की समय पर सफाई नहीं होती। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता राजीव जैन ने निगम अधिकारियों से बात करके समस्या के समाधान करवाने का आश्वासन दिया। राज सिंह लखेरा, नवीन, सुभाष, जय भगवान, अशोक, नीटू, राकेश, विशाल, नरेश, मनोज बत्रा, नीरज, कमल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें