फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीवर ठप होने पर किया प्रदर्शन

Thu, 29 May 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में सीवर समस्या संबं​धित ​शिकायत लेकर पहुंचे विशाल नगर के लोग - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
सोनीपत। सीवर लाइन ठप होने से विशाल नगर के लोगों ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि सीवर का पानी गली में भरा हुआ है, जिससे उनको परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शिकायत देने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। कॉलोनी में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। उन्होंने नगर निगम कार्यालय में मेयर राजीव जैन को शिकायत दी। इस पर मेयर ने ठेकेदार को बुलाकर सफाई कराने के निर्देश दिए।
जीवंत कुमारी, माेनू, प्रवेश व अन्य लोगों ने कहा कि वह विशाल नगर गली नंबर 2 में रहते हैं। सीवर लाइन ठप हो चुकी है। उनकी गली की सीवर लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ा जाए, जिससे वह ओवरफ्लो न हो।
विज्ञापन

छह महीने से बार-बार अधिकारियों को शिकायत दे रहे हैं पर निगम प्रशासन की ओर से औपचारिकता की जा रही है। सीवर लाइन एक या दो दिन ठीक रहती है, उसके बाद फिर से उसकी स्थिति पहले जैसी हो जाती है।
लोगों ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो होने के कारण उनका घर में रहना मुश्किल हो जाता है। सीवर का पानी पेयजल में मिलकर आ रहा है। कई जगह से पानी की लाइन टूटी हुई है। कॉलोनी में सप्लाई का पानी न पीने लायक है और न स्नान करने के लायक।
निगम पार्षद मोनिका नागर ने बताया कि वह अधिकारियों के पास जाकर लगातार शिकायत दे चुकी हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं निकल रहा है। अगर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

फोटो 01: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में सीवर समस्या संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे विशाल नगर के लोग- फोटो : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें