फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर ग्रिड लाइन का विरोध : पंचायत में किसान बोले बिना मुआवजे व नोटिस किया जा रहा काम, आज डीसी से मिलेंगे

Fri, 12 Jan 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव नाहरा में पंचायत के दौरान उपायुक्त से मोबाइल पर बातचीत करते राज्यसभा सदस्य दीपें
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नाहरा के खेतों में पावर ग्रिड की लाइन बिछाने का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पंचायत कर बिना मुआवजा दिए व नोटिस के काम करने पर आपत्ति जताई। पंचायत में पहुंचे राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने उपायुक्त सोनीपत से मोबाइल पर बात की। इस दौरान उपायुक्त से मिलने के साथ ही पंचायत स्थल पर दोपहर बाद दहिया चौबासा की महापंचायत करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


किसानों का धरना तीसरे दिन जारी है। ग्रामीणों ने धरने पर पहुंचे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सामने आरोप लगाया कि हलालपुर के सरपंच व वृद्ध ग्रामीण को भी पुलिस ने 14 घंटे हिरासत में रखा और इस दौरान खाने-पीने को कुछ नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें मार्केट रेट पर मुआवजा चाहिए। अगर कंपनी ऐसा नहीं कर सकती तो वह गांव के खेतों में पावर ग्रिड की लाइन किसी सूरत में नहीं निकलने देंगे। ग्रामीणों के धरने पर पहुंचे राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने उपायुक्त से फोन पर पूछा कि आखिर किस कानून के तहत ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया। पुलिस कार्रवाई से पहले कोई नोटिस ग्रामीणों को किसलिए नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा कि गांवों के खेतों से तुरंत प्रभाव से पुलिस बल को हटाया जाए। सेक्टर-4 व 6 का नोटिस दिया जाना चाहिए था। यहां पर पुलिस तैनाती गलत है। उन्होंने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार जीवेंद्र मलिक से कहा कि किसानों को हिरासत में रखना न्यायसंगत नहीं था। पानी व खाना नहीं देना मानवता का अपमान है। नाहरा गांव में बुधवार को पावर ग्रिड की लाइन का विरोध कर रहे हलालपुर गांव के सरपंच वीरेंद्र समेत 13 किसानों को पुलिस ने रात भर हिरासत में रखा था। इसके विरोध में वीरवार को 42 गांवों के सरपंच, किसान सभा के सदस्य कुंडली थाना में पहुंच गए थे। किसानों ने कहा कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा, वह विरोध जारी रखेंगे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि डीसी से आश्वासन मिला है कि किसानों के साथ न्याय होगा।
विज्ञापन

सरपंच समेत किसानों ने आरोप लगाए कि उन्हें रात भर खाना व पानी तक नहीं दिया गया। इसी के विरोध में शुक्रवार को पंचायत हुई, जिसमें राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पीसीसी डेलीगेट जसपाल आंतिल, विधायक जयवीर वाल्मीकि, सुरेंद्र पंवार, अर्जुन दहिया, आंतिल बारहा खाप प्रधान जयभगवान आंतिल, एडवोकेट संजय आंतिल, बिजेंद्र आंतिल, किसान नेता रवि आजाद, किसान सभा के जिला महासचिव श्रद्धानंद सोलंकी, अमित दहिया, नाहरा के सरपंच उमेश दहिया, पूर्व चेयरमैन जोगेंद्र जठेड़ी, सबोली सरपंच सुनील कटारिया आदि शामिल हुए।
इंसेट
आज डीसी से मुलाकात, महापंचायत भी करेंगे
गांव के सरपंच व दहिया चौबासा के प्रधान उमेश दहिया ने कहा कि ग्रामीणों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। शनिवार को उपायुक्त से मुलाकात करेंगे। वहां उनसे बातचीत कर हल निकालने का प्रयास होगा। हल नहीं निकला तो दोपहर बाद दहिया चौबासा की महापंचायत बुलाई जाएगी। जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें