फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटि : शिविर में सात शिकायतों का किया समाधान, चार लंबित

Fri, 06 Dec 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में वीरवार को प्राॅपर्टी आईडी में त्रुटियां ठीक कराने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। अंतिम दिन हरियाणा लाइसेंस कॉलोनी के प्लॉट धारकों के जायदाद की प्रॉपर्टी आईडी में सुधार किया गया। शिविर में 11 लोग अपनी प्रॉपर्टी से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से निगम कर्मियों ने सात शिकायतों का मौके पर निपटारा किया।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में लोगों की सुविधा के लिए प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाया जा रहा है। प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां शहरवासियों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। लोगों को मिले बिलों में किसी प्रॉपर्टी का एरिया गलत है तो किसी मालिक का नाम गलत है। इस तरह की त्रुटियों को ठीक कराने के लिए लोगों को परेशानी हो रही है। निगम अधिकारियों ने प्रॉपर्टी आईडी में नाम, प्लॉट एरिया में त्रुटियों को ठीक किया गया। शिविर में चार लोगों को दस्तावेज पूरे नहीं होने के चलते उन्हें वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें