फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जनगणना कार्यक्रम के तहत सेल्फ एन्यूमरेशन को बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। हरियाणा में जनगणना कार्यक्रम के तहत स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान की शुरुआत 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की जिसमें लोगों से जनगणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन

गोहाना उपमंडल में शिक्षा विभाग ने भी पहल करते हुए खंड स्तरीय जनगणना नोडल अधिकारी गौरव कपूर ने सबसे पहले खुद स्व-गणना की। इसके साथ ही उन्होंने खंड गोहाना के खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह सांगवान, मुंडलाना के खंड शिक्षा अधिकारी राज कुमार पंघाल और कथुरा के खंड शिक्षा अधिकारी लवलकिशोर शर्मा की भी स्व-गणना पूरी करवाई।
इस मौके पर मौजूद कर्मचारियों को जनगणना के महत्व, उसकी प्रक्रिया और सेल्फ एन्यूमरेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
खंड स्तरीय जनगणना नोडल अधिकारी गौरव कपूर ने लोगों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय कार्य में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें