05 पंचकूला के राजकीय महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर डॉ प्रवीण ढांडा पर हुए हमले के विरोध में प
- फोटो : samvad
रोहतक। पंचकूला के राजकीय महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रवीण ढांडा पर हुए हमले के विरोध में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें प्राध्यापकों की मांग थी कि सभी शिक्षकों के लिए परिसर में सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
शिक्षकों ने कहा कि डॉक्टरों के लिए सरकार बिल लेकर आई है तो शिक्षकों के लिए भी ऐसा किया जाए ताकि वह अपने परिसर में सुरक्षित महसूस कर सके। इस अवसर पर डॉ. राजेश दहिया, डॉ. संदीप शर्मा और समस्त प्राध्यापक गण मौजूद रहे।