फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: शादी के 17 दिन बाद पत्नी के साथ ससुराल आए प्राध्यापक की जहर खाने से मौत, यह है मामला

Mon, 18 Mar 2024 02:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पुलिस ने प्राध्यापक के पिता के बयान पर मृतक की पत्नी व ससुर के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में शादी के 17 दिन बाद पत्नी के साथ सोनीपत के कबीरपुर स्थित ससुराल आए प्राध्यापक ने कार के अंदर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर से दो सौ मीटर दूर खड़ी कार के अंदर मिला। पुलिस को कार में सुसाइड नोट मिला है जिसमें प्राध्यापक ने अपनी मौत के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन


मूल रूप से झज्जर के गांव बिरड़ फिलहाल रेवाड़ी के कोसली स्थित नाहड़ रोड निवासी रामफल दहिया ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनके दो बेटों में बड़े कुलदीप (33) नूंह के स्कूल में प्राध्यापक थे। कुलदीप की शादी 28 फरवरी को सोनीपत के कबीरपुर की युवती के साथ हुई थी।

उनका आरोप है कि शादी के बाद पुत्रवधू व उसके पिता उनके बेटे पर सोनीपत में रहने के लिए दबाव बना रहे थे। उन्होंने सोनीपत में मकान भी ढूंढा, लेकिन नहीं मिल पाया। ससुराल वाले बेटे पर जल्दी करने के लिए दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बेटे को समझाया था कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद भी दबाव बनाने से बेटा कुलदीप मानसिक रूप से परेशान था। 16 मार्च को उसके बेटे कुलदीप व पुत्रवधू को कार में सोनीपत के लिए निकले थे। कुलदीप ने नौ बजे सोनीपत पहुंचने की बात कही थी।

उनके बेटे को सोनीपत में पुत्रवधू के परिवार ने क्या कहा, इसके बारे में जानकारी नहीं है। बेटे से बातचीत में लग रहा था कि वह परेशान था। बाद में शाम को उन्हें बताया गया कि कुलदीप अपनी कार में बेहोश पड़ा है। वह सोनीपत आए तो बेटा कार में मृत पड़ा मिला। उन्होंने पुलिस को बताया। जिस पर पुलिस ने आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि सल्फास खाने से कुलदीप की जान गई है।

पुलिस के अनुसार कार के अंदर एक पर्ची गियर बाक्स के पास पड़ी मिली है। इस पर लिखा है कि वह अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार है। पुलिस ने उस पर्ची को कब्जे में ले लिया है। पुलिस कुलदीप की लिखावट से उसका मिलान कराएगी। ताकि मामले की सच्चाई का पता लग सके।परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुलदीप की शादी 28 फरवरी को ही सोनीपत में हुई थी। शादी के महज 17 दिन बाद ही युवक की मौत के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

प्राध्यापक के जहर खाकर जान देने का पता लगा था। कार में गियर बॉक्स के पास एक पर्ची मिली है, जिसमें लिखा है कि वह अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार है। इसकी जांच कराई जाएगी। मृतक के पिता के बयान पर युवक की पत्नी व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। -इंस्पेक्टर सेठी मलिक, थाना प्रभारी सदर सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें