फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रोफेसर सतीश बने हरियाणा कॉलेज टीचर एसोसिएशन के सोनीपत जोन प्रधान

विज्ञापन
चुनाव के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ प्रदेश पदाधिकारी व अन्य। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। टीका राम शिक्षा महाविद्यालय में हरियाणा कॉलेज टीचर एसोसिएशन के सोनीपत जोन क्षेत्र के पदाधिकारियों का सोमवार को चुनाव किया गया। समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के राज्य प्रधान डॉ. राजेंद्र परमार ने की। पूर्व प्रधान प्रो. दयानंद मालिक एवं प्रो. सतीश नरवाल पर्यवेक्षक रहे।
चुनाव के दौरान छोटू राम आर्य कॉलेज, टीका राम गर्ल्स कॉलेज, टीका राम शिक्षा महाविद्यालय, हिंदू कॉलेज, हिंदू कन्या कॉलेज एवं जीवीएम गर्ल्स कॉलेज के प्राध्यापकों ने भाग लिया। चुनाव कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि हिंदू कॉलेज के प्रो. सतीश बुधवार को जोन प्रधान बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर नीलम हिंदू कन्या महाविद्यालय को प्रधान, टीका राम शिक्षा महाविद्यालय के प्रोफेसर अजय कुमार को जोन सचिव चुना गया। सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। राज्य प्रधान प्रोफेसर राजेंद्र परमार ने संगठन की विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें