फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आने वाली 300 वस्तुओं का उत्पादन भारत में ही किया प्रारंभ : कौशल किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। आवास एवं शहरी निकाय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने की दिशा में विशेष कदम उठाये गए हैं। लगभग 300 वस्तुएं ऐसी हैं जिनका पहले आयात होता, लेकिन अब इनका उत्पादन देश में ही होने लगा है। केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर शनिवार को रेलवे रोड स्थित पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबको आवास देने की घोषणा की थी, जिसे पूरा किया जा रहा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व लोगों का आह्वान किया कि यदि उनके क्षेत्र में कोई जरूरतमंद व्यक्ति आवास से वंचित है तो उनकी सूची दें। वह हर जरूरतमंद व्यक्ति को घर दिलाएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तीसरे मोर्चे के सवाल पर उन्होंने कहा कि तीसरा मोर्चा है तो तीसरे नंबर पर ही रहेगा। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर छापे को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बदले की भावना कहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का काम जांच करना है। उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली में आप सरकार ने 21 वर्ष की आयु के युवाओं को शराब पीने की अनुमति दी, जिससे स्पष्ट है कि उन लोगों ने नशे को बढ़ावा देने का काम किया है। जबकि भाजपा सरकार नशे के खिलाफ खड़ी है। मंत्री ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार प्रतिवर्ष लगभग 19 से 20 लाख लोगों की नशे के कारण मृत्यु हो रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रयासों की जरूरत है। इस दिशा में नशामुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला प्रधान जसबीर दोदवा, जिला महामंत्री योगेशपाल अरोड़ा, पार्षद सुरेंद्र मदान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें