सोनीपत। शहर थाना पुलिस ने 9 साल से फरार उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनीपत के चार मरला फिलहाल अंबाला के बंगाली मोहल्ला निवासी पवन है। चेक बाउंस मामले में आरोपी को न्यायालय की ओर से वर्ष 2015 में अपराधी घोषित किया गया था। उसके खिलाफ पुलिस ने थाना शहर में मुकदमा दर्ज किया था। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।