फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरे हत्याकांड समेत पांच हत्याओं में वांछित 25000 रुपये का इनामी योगेश उर्फ मोहित गिरफ्तार

विज्ञापन
सीआईए स्टाफ द्वारा गिरफ्तार आरोपी टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। सीआईए स्टाफ ने मुरथल जीटी रोड से पांच हत्याओं में नामजद 25000 रुपये के इनामी योगेश उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी एक ही रात में भैंसवाल के दंपती और कटवाल के किसान की हत्या के मामले में नामजद था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सीआईए प्रथम प्रभारी नरेंद्रपाल के निर्देश पर एएसआई अनिल कुमार अपनी टीम के साथ मुरथल रोड जीटी रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि गांव भैंसवाल का रहने वाला योगेश उर्फ मोहित उर्फ बिहारी अवैध हथियार लेकर आने वाला है। पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को देखकर काबू कर लिया। युवक ने अपनी पहचान योगेश उर्फ मोहित के रूप में दी। पुलिस ने उसके कब्जे से देशी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए। योगेश हत्या के पांच मामलों में फरार चल रहा था। एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। उसके साथियों का पता लगाने के साथ ही वारदातों के सबूत जुटाए जाएंगे।
तिहरे हत्याकांड में आरोपी है योगेश
योगेश उर्फ मोहित 7 जून, 2019 की रात को गांव भैंसवाल में दंपती व कटवाल में किसान की हत्या के मामले में नामजद रहा है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि रात को उसने अपने साथी कटवाल के सुमित, कसरेटी के तेजेंद्र व नवीन के साथ मिलकर गांव भैंसवाल में होशियार सिंह व उसकी पत्नी निर्मला की हत्या की थी। उसी रात साथी सुमित के साथ मिलकर उनके गांव कटवाल में सुरेंद्र की हत्या की थी।
विज्ञापन

प्रदीप, रवि व अक्षय की हत्या का बदला लेने को की तीन हत्या
आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने होशियार सिंह व उसकी पत्नी निर्मला की हत्या से तीन दिन पहले होशियार के भाई बलबीर की हत्या की थी। तीनों हत्या उसने अपने परिचित भैंसवाल गांव के प्रदीप, रवि व अक्षय की हत्या का बदला लेने की थी। उसके तीनों परिचितों की हत्या बलबीर के बेटे सीटू ने अपने साथियों के साथ मिलकर 15 अप्रैल, 2019 की रात को यूपी के मुजफ्फरनगर में की थी। इसकी रंजिश में उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

इन मामलों में था फरार
-4 जून, 2019 की रात भैंसवाल के बलबीर की हत्या का आरोप।
-4 जून, 2019 को बलबीर की हत्या करने के बाद उसी रात गुहणा गांव मे ठेका शराब के ठेके पर फायरिंग का आरोप।
-7 जून, 2019 की रात को होशियार व उसकी पत्नी निर्मला की हत्या का आरोप
-7 जून, 2019 की रात को कटवाल के सुरेंद्र की हत्या का आरोप
-दिसंबर, 2019 में गांव मटिंडू में बाइक सवार युवक की हत्या का आरोप।
इन मामलों में रहा है नामजद
-वर्ष 2014 में गांव लाठ के बस अड्डा से बाइक चोरी।
-जुलाई, 2015 में यूपी के मवाना-मेरठ से बाइक चोरी की, दो साथियों व अवैध हथियार समेत पकड़ा गया।
-अप्रैल 2017 में तीन बाइक सवारों से पिस्तौल के बल पर बाइक व मोबाइल छीने।
-फरवरी-मार्च 2019 गांव कटवाल व लाठ के दो शराब के ठेकों को ताला लगा दिया था, ताकि ठेके इनको मिल जाएं।
-अप्रैल 2019 में अवैध हथियार रखने का मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें