फोटो: सोनीपत के गन्नौर जीटी रोड पर बैठक में उपस्थित हरियाणा पंजाबी संघ गन्नौर के सदस्य। स्रोत:
गन्नौर। हरियाणा पंजाबी संघ गन्नौर की बैठक रविवार को जीटी रोड स्थित ढाबे पर डाॅ. भूपेंद्र कुकरेजा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रीतम आहूजा को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। मंच संचालन अमित बत्रा और धर्मचंद खन्ना ने किया। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रीतम आहूजा ने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने, मिलजुलकर कार्य करने और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में दीपक बजाज, संजीव डाबरा, रमेश कुमार, नंद छाबड़ा, डाॅ. बीएस चांदना, एनडी खन्ना, राकेश सिंधवानी, रिंकू राय भी मौजूद रहे। संवाद