फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हुडा ग्राउंड में कूड़ा फेंकने पर प्रिंटिंग प्रेस संचालक पर पांच हजार जुर्माना

Sat, 30 Aug 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 09: सोनीपत के सेक्टर-23 ​स्थित हुडा ग्राउंड में डाला गया कूड़ा। स्रोत: नगर निगम - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। एक तरफ प्रशासन की ओर से हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है तो दूसरी तरफ लोग इस अभियान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा।टीम ने सेक्टर-23 स्थित हुडा ग्राउंड में कूड़ा डालने पर प्रिंटिंग प्रेस संचालक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सरकार ने प्रदेश को स्वच्छ बनाने व स्वच्छता को जन-जन, घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की है। 7 नवंबर तक चलाए जाने वाले अभियान के तहत स्वच्छता की अलख हर पहलू से जगाई जाएगी।
अभियान के तहत सेक्टर अथवा अन्य खाली प्लाॅटों में कचरा न डालें इसके लिए नियमित मॉनीटरिंग की जाने लगी है। नगर निगम ने सेक्टर-23 के पास हुडा ग्राउंड में कूड़ा पड़ा हुआ देखा। इसके बाद टीम जांच करते हुए तिरंगा चौक के पास पहुंची। यहां पर टीम को प्रिंटिंग प्रेस के बाहर सड़क पर कूड़ा पड़ा मिला।
विज्ञापन

यहां पर हुडा ग्राउंड में भी कूड़ा डाला हुआ था। इस पर टीम ने प्रिंटिंग प्रेस संचालक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

फोटो 09: सोनीपत के सेक्टर-23 स्थित हुडा ग्राउंड में डाला गया कूड़ा। स्रोत: नगर निगम- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें