वर्ष 2015 में जब केजीपी एक्सप्रेसवे की सौगात मिली थी तब राई और कुंडली औद्योगिक क्षेत्र विकास की दहलीज पर खड़े थे लेकिन आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। खरखौदा आईएमटी, मारुति इंडस्ट्रियल प्लांट, ग्रीनफील्ड हाईवे, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-मेरठ-लोहारू प्रोजेक्ट जैसी परियोजनाओं ने सोनीपत को औद्योगिक और लॉजिस्टिक दृष्टि से देश के मानचित्र पर मजबूत पहचान दी है।
इन परियोजनाओं का कर सकते हैं शुभारंभ
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे, ग्रीनफील्ड हाईवे, दिल्ली-मेरठ-लोहारू हाईवे, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) तथा मारुति इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट जैसी योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर सकते हैं। इन परियोजनाओं के शुरू होने से उत्तर भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक गलियारा आकार लेगा।