फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोहाना में महाविजय संकल्प रैली को करेंगे संबोधित

Fri, 17 May 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में रैली स्थल पर तैनात पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गोहाना में रोहतक-पानीपत हाईवे के निकट सेक्टर-16 स्थित हरियाणा शहरी प्राधिकरण के पास मैदान पर आयोजित महाविजय संकल्प रैली में पहुंचेंगे। रैली में 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सोनीपत लोकसभा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली, रोहतक लोकसभा के प्रत्याशी अरविंद शर्मा समेत 30 बड़े चेहरे मुख्य स्टेज पर बैठेंगे।
विज्ञापन

रैली के लिए करीब 35 से 40 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। करीब आठ एकड़ में जर्मन हैंगर तकनीक से टेंट लगाया गया है। यह टेंट वाटरप्रूफ है। रैली स्थल के पास तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। पंडाल में करीब 30 हजार कुर्सियां रखी गई हैं। गर्मी से राहत देने के लिए 50 कूलर व 1000 पंखों की व्यवस्था की गई। रैली स्थल के आसपास के सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हर नाके पर पुलिस तैनात है, जो वाहनों की जांच कर रही है। रैली स्थल पर वीआईपी व सामान्य लोगों के लिए अलग-अलग पार्किंग की सुविधा की गई है। रैली स्थल पर ही लोगों के लिए शौचालय की भी व्यवस्था की गई है। करीब 45 डिग्री तापमान के बीच लोगों को गर्मी से न जूझना पड़े, इसके लिए ठंडा पानी व जलजीरा भी उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री के लिए अलग-अलग स्थानों पर बनाए हेलीपैड
गोहाना की रैली में पहुंच रहे मुख्यमंत्री नायब सैनी के लिए होली फैमिली स्कूल के मैदान को हेलीपैड बनाया है। वह यहां से रैली स्थल पर पहुंचेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शेर सिंह स्कूल के मैदान में हेलीकॉप्टर से आएंगे और उसके बाद रैली स्थल पर पहुंचेगे। प्रधानमंत्री के लिए रैली स्थल पर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। रैली स्थल के आसपास धारा 144 लगाई गई है। रैली स्थल के आसपास ड्रोन उड़ाने की भी अनुमति नहीं है। क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने बताया कि रैली को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रशासन की तरफ से फाइनल रिहर्सल भी कर ली गई है। लोगों को गर्मी से राहत देने को व्यवस्था की गई है। रैली में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। यह रैली ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें