फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मिनट की मुलाकात में राष्ट्रपति ने बढ़ा दी जिम्मेदारी : काजल

Wed, 04 Oct 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रपति से सम्मानित होकर लौटी काजल कौशिक का मंगलवार को हिंदू कन्या महाविद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। काजल कौशिक ने कहा कि राष्ट्रपति से अवॉर्ड मिलना उसके लिए सपने जैसा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 10 मिनट की मुलाकात में कहा कि इस पुरस्कार के बाद यह मत समझना की काम खत्म हो गया। इस पुरस्कार के बाद आपकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। सामाजिक कार्यों में यूं ही निरंतर जुटी रहो और बेहतर करने का प्रयास करो। काजल ने बताया कि राष्ट्रपति से अवॉर्ड मिलने और उनकी बातों ने मेरे संकल्प को और मजबूती दी है। इस दिशा में और बेहतर कार्य करने का प्रयास करूंगी। भविष्य में अगर राष्ट्रपति ने मिलने का मौका मिला तो अपनी बनाई पेंटिंग उन्हें भेंट करूंगी।
विज्ञापन

इससे पहले ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए काजल को हिंदू कन्या महाविद्यालय में लाया गया। यहां प्राचार्य डॉ. रचना गुप्ता, उप प्राचार्य विपाशा अग्रवाल, डॉ. नीलम सहित अन्य प्राध्यापिकाओं ने फूल माला पहनाकर काजल का स्वागत किया। काजल कौशिक के साथ उनके माता-पिता भी आए थे। यहां साथी छात्राएं काजल के साथ ढोल की थाप पर जमकर थिरकी। प्राचार्य डॉ. रचना गुप्ता ने कहा कि लगातार दूसरे साल कॉलेज की छात्रा को राष्ट्रीय एनएसएस अवॉर्ड मिलना बड़ी उपलब्धि है। गत वर्ष एनएसएस की छात्रा निहारिका को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया था। इस बार यह पुरस्कार काजल को मिला है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में एनएसएस की तीन यूनिटें हैं, जिसमें 300 स्वयंसेविकाएं कार्य कर रही हैं। काजल ने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय प्रबंधन और माता-पिता के विश्वास को दिया है।
वार्ड-20 गढ़ी घसीटा निवासी एवं हिंदू कन्या महाविद्यालय में एनएसएस की छात्रा रही काजल कौशिक को राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना के अंतर्गत बेहतरीन कार्य करने पर राष्ट्रपति भवन में 29 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय एनएसएस अवॉर्ड से सम्मानित किया था। काजल कौशिक की उपलब्धी से काॅलेज की अन्य छात्राओं ने भी कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें