फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रेरणा ने विवि की मेरिट सूची में पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। छोटूराम आर्य महाविद्यालय के राजनीतिक शास्त्र (ऑनर्स) के विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की मेरिट सूची में स्थान बनाकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। मदवि ने यह मेरिट सूची टॉप टेन में आने वाले विद्यार्थियों की बनाई है, जिसमें कॉलेज की बीए ऑनर्स राजनीतिक शास्त्र के प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रेरणा ने विवि की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तो कशिश को चौथा स्थान मिला, तृतीय सेमेस्टर में सम्मी ने तीसरा, जीवा ने आठवां, पार्थ दहिया ने नौंवा, पांचवें सेमेस्टर में हर्षिता ने दूसरा, देवकी ने तीसरा, तन्नू ने पांचवां, अंजलि ने छठा, अर्पित ने नौवां व अनीता व दसवां स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह व राजनीतिक शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. उषा दहिया ने मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें