फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गैर मान्यता प्राप्त 89 स्कूलों पर शिकंजे की तैयारी, टीमें गठित

Fri, 04 Apr 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होने के साथ जहां राजकीय विद्यालयों ने विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं, वहीं गैर मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में गैर मान्यता प्राप्त 89 स्कूल का चयन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने इन पर कार्रवाई के लिए टीमों का गठन किया है।शिक्षा विभाग ने जिला अधिकारियों को ऐसे स्कूलों का निरीक्षण कर दाखिला संबंधी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अवहेलना करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई करने के लिए टीमों का गठन कर 70 क्लस्टर बनाए हैं। वह अपने क्षेत्र के निजी विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेंगे। उनके रिकॉर्ड की जांच के साथ मान्यता संबंधित रिकॉर्ड शिक्षा विभाग के रिकाॅर्ड से मिलान करेंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कई बार स्कूल के पास पांचवीं कक्षा तक की मान्यता होती है, लेकिन इनमें 12वीं तक की कक्षाएं लगवाई जाती हैं। जिला के राई में 33, सोनीपत में 29, गोहाना में 13, गन्नौर में छह, खरखौदा में पांच, कथूरा में एक, मुडलाना में दो सहित कुल 89 स्कूल गैर मान्यता के चल रहे हैं। ऐसे स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें