फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिगान टोल शुरू करने की तैयारी, आज हो सकता है ट्रायल

विज्ञापन
जीटी रोड पर भिगान के पास टोल प्लाजा को चालू करने की तैयारी में लगे टोलकर्मी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
किसान आंदोलन समाप्त हो जाने के बाद प्रदेशभर में अधिकतर मार्गों पर टोल शुरू हो चुके हैं। अब भिगान टोल प्लाजा को भी शुरू करने की तैयारी में पार्थ इंडिया कंपनी के कर्मचारी जुटे हुए हैं। टोल से संबंधित सॉफ्टेवयर को अपलोड करने का काम किया जा रहा है। देर रात तक सॉफ्टवेयर अपलोड हुआ तो मंगलवार को ट्रायल होगा। इसके बाद कार्य सुचारु रूप से शुरू हो जाएगा। अगर कोई दिक्कत आई तो बुधवार को ट्रायल लेकर टोल प्लाजा शुरू किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पार्थ इंडिया कंपनी को तीन माह के लिए टोल का टेंडर दिया है। अगर दिल्ली से पानीपत तक निर्माणाधीन फ्लाईओवर व हाईवे निर्माण का कार्य पूरा हो जाता है तो उसके बाद हाईवे निर्माण कर रही वेलस्पन कंपनी को टोल प्लाजा हैंडओवर कर दिया जाएगा। हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी ने टोल पर स्थायी रूप से अपना सिस्टम व टोल बूथ लगा दिए थे। उसके बाद एनएचएआई ने हाईवे का कार्य पूरा न होने के कारण पार्थ इंडिया कंपनी को तीन माह के लिए टेंडर दे दिया। जिस कारण इस कंपनी को पहले से लगे सामान को उखाड़ना पड़ा। इसके बाद पार्थ इंडिया कंपनी अपना सिस्टम लगाकर टोल को शुरू करने की तैयारी कर रही है। पार्थ इंडिया कंपनी को 51 लाख 51 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से तीन माह के लिए टेंडर अलॉट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें