फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मॉडल स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया बढ़ाकर वर्टिकल गार्डन बनाने की तैयारी शुरू

Mon, 03 Nov 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 25- सोनीपत स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने वर्टिकल गार्डन बनाने के लिए की गई चहारदीव
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर परिसंचारी क्षेत्र (सर्कुलेटिंग एरिया) बढ़ाकर वर्टिकल गार्डन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मॉडल स्टेशन की ख्याति प्राप्त कर चुके सोनीपत स्टेशन परिसर के सुंदरीकरण व हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्टिकल गार्डन का निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां प्रवेश द्वार पर बनने वाले वर्टिकल गार्डन को विभिन्न पौधों से सजाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। सोनीपत स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन परियोजना के अंतर्गत 29 करोड़ रुपये से पुनर्विकास के कार्य करवाए जा रहे हैं। इसी राशि में वर्टिकल गार्डन का निर्माण भी शामिल है।
स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने व स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने के उद्देश्य से रेलवे ने वर्ष 2022 में ए ग्रेड में शामिल स्टेशन की सूरत संवारने का निर्देश दिए थे। पहले सुंदरीकरण के लिए स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में मुख्य प्रवेश द्वार के पास कोने में छोटा-सा वर्टिकल गार्डन तैयार करवाया था।
विज्ञापन

लेकिन अधिकारियों ने प्रवेश द्वार के सामने बड़ा वर्टिकल गार्डन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अब स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार करने के बाद वर्टिकल गार्डन दोबारा बनाने का कार्य शुरू हो चुका है, जबकि पहले बनाए गए वर्टिकल गार्डन को फरवरी माह में हटवा दिया गया था।
मनोहारी दृश्य उत्पन्न करेगा वर्टिकल गार्डन
स्टेशन परिसर के सामने बनाया जा रहा वर्टिकल गार्डन तैयार होने के बाद रात के समय लाइटों की जगमगाहट से मनोहारी दृश्य उत्पन्न करेगा। गार्डन में गमलों के साथ विभिन्न फूलों की प्रजातियों के पौधे भी लगाए जाएंगे। इसी उद्देश्य के साथ सर्कुलेटिंग एरिया को बढ़ाकर फिर वर्टिकल गार्डन का तैयार किया जा रहा है ताकि प्रवेश द्वार का निर्माण पूरा होने के बाद स्टेशन की सुंदरता को और बढ़ाया जा सके। गार्डन तैयार होने के बाद स्टेशन परिसर में आवागमन करने वाले यात्रियों को सुंदर नजारा देखने को मिलेगा।

सोनीपत स्टेशन के सुंदरीकरण व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सर्कुलेटिंग एरिया बढ़ाकर वर्टिकल गार्डन का पुन: निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। वर्टिकल गार्डन तैयार होने के बाद इसे गमले व पौधों से सजाया जाएगा। इससे स्टेशन परिसर को सुंदरता को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें