फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आगमन की तैयारी : पंडाल हो रहा तैयार, 12 ब्लॉक में जुटेंगे लोग

Sun, 12 Oct 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :17: सोनीपत के राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में पीएम कार्यक्रम को लेकर लगाया जा रहा - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 अक्तूबर को प्रस्तावित जन विकास जन विश्वास रैली को लेकर राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जहां रैली के लिए विशाल पंडाल खड़ा किया जा रहा है, वहीं पूरे परिसर और आसपास के इलाकों की साज-सज्जा का काम भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


रैली स्थल पर वीवीआईपी, वीआईपी, महिलाओं, पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक अनुसार लोगों के बैठने का प्रबंध किया गया है। रैली में जुटने वाली भीड़ को बैठाने के लिए करीब 12 ब्लॉकों में व्यवस्था की जाएगी।
पीएम के आगमन से पहले राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के रास्तों की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर जारी है। सड़कों पर तारकोल की नई परत बिछाई जा रही है, जबकि डिवाइडर और रेलिंग की रंगाई-पुताई भी की जा रही है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की टीमें लगातार काम में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन




पार्किंग स्थल तक बनेगा नया मार्ग

रैली में आने वाले वाहनों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने एक नया वैकल्पिक मार्ग तैयार करवाना शुरू किया है, जो सीधे पार्किंग स्थल तक पहुंचेगा। इसके साथ ही एचएसवीपी की ओर से पार्किंग एरिया तक पत्थर डालकर रास्ता बनाने का कार्य किया जा रहा है ताकि बारिश या भीड़ के दौरान कोई दिक्कत न हो।



हेलीपैड से पंडाल तक विशेष मार्ग

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड से लेकर पंडाल तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह नया बनाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी की टीम इस मार्ग पर विशेष ध्यान दे रही है ताकि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा और यातायात दोनों सुचारू रहें।



राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में लौटी रौनक

राजीव गांधी एजुकेशन सिटी इन दिनों रंगाई, सजावट और तैयारियों की चमक से जगमगा उठी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद यहां इस स्तर का आयोजन देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें