फोटो 24- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित गीता भवन मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्री रघुबीर दल के पदाधिक
सोनीपत। श्री रघुबीर दल माॅडल टाउन की ओर से दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मॉडल टाउन के गीता भवन मंदिर में रविवार को पूजा-अर्चना की गई। इस बार हनुमान जी का स्वरूप धारण करने का सौभाग्य प्रणय ओझा व अमित ओझा को प्राप्त हुआ है। इसके लिए प्रणय ओझा ने पूजा-अर्चना कर 40 दिन तक ब्रह्मचर्य का पालन करने के लिए व्रत धारण किए। पूजन में प्रधान प्रवीन भारद्वाज, धीरज आहूजा, विपुल नांगिया, राहुल वधवा, वरुण जेटली, विशाल, विकास पाठक, मुरली मनोहर, अंकित चोपड़ा, मोहित मलिक, काका मल्होत्रा, देवेंद्र शर्मा व हर्ष शर्मा मौजूद रहे। संवाद