फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर, एक वार्ड बीसी-बी के लिए किया जाएगा आरक्षित

Sun, 22 Dec 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन की तरफ से जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इसके अंतर्गत शहर के 16 वार्डों की मतदाता सूची का प्रकाशन करने के साथ ही इसे अपलोड भी कर दिया गया है। वहीं सरकार की तरफ से निकाय चुनाव में बीसी-बी वर्ग को भी आरक्षण दिया जा रहा है। ऐसे में शहर के एक वार्ड को बीसी-बी वर्ग के लिए आरक्षित किया जाना है। इसको लेकर शनिवार को पानीपत में हुई बैठक स्थगित कर दिया गया है। यह बैठक अब सोनीपत नगर निगम कार्यालय में सोमवार को निश्चित की गई है।
विज्ञापन

खरखौदा नगर पालिका में पार्षदों का कार्यकाल पिछले वर्ष ही पूरा हो चुका है। इसके चलते नपा के चुनाव करीब डेढ़ वर्ष देरी से चल रहे हैं। जबकि फिलहाल समय में सरकार की तरफ से प्रदेश भर में निकाय चुनाव करवाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। शनिवार को खरखौदा नगर पालिका के चुनाव के लिए एक वार्ड बीसी-बी के लिए आरक्षित किया थाना था, जिसे लेकर एक बैठक पानीपत में निर्धारित की गई थी, जहां पर खरखौदा के कई पूर्व पार्षद पहुंच भी गए थे। हालांकि तकनीकी खराबी के कारण ड्रा नहीं हो पाया। बाद में यह बैठक स्थगित कर दी गई। अब इस बैठक का आयोजन सोमवार को सोनीपत में नगर निगम आयुक्त की अध्यक्षता में किया जाएगा। इसमें वार्ड 12, 13 या 16 में से किसी एक वार्ड काे बीसी-बी के लिए आरक्षित किया जाएगा। वहीं अगर वार्ड 12 को बीसी-बी के लिए आरक्षित किया जाता है तो महिला वर्ग के लिए किसी अन्य वार्ड को आरक्षित किया जाएगा। फिलहाल समय में वार्ड 12 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें