फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हवन कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की

विज्ञापन
फोटो - आर्य समाज मंदिर में हवन करते हुए। स्रोत - प्रवक्ता - फोटो : credit
विज्ञापन
गोहाना। आर्य समाज मंदिर में सोमवार को आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर हवन किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुरोहित पंडित विजेंद्र आर्य ने हवन संपन्न करवाया। हवन में आहुति डालकर विश्व शांति, आपसी भाईचारे और मानव कल्याण की कामना की। मुख्य वक्ता आजाद सिंह डांगी ने कहा कि आज जब दुनिया के विभिन्न देशों में युद्ध, हिंसा और अशांति का माहौल है। ऐसी स्थिति में वैदिक सिद्धांतों से ही विश्व में शांति स्थापित हो सकती है। इस अवसर पर सतनारायण आर्य, राजदेव आर्य, कृष्ण आर्य, ओम प्रकाश आर्य व आशीष आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें