खरखौदा। बिजली निगम कार्यालय में वीरवार को सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों की बैठक हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से नई त्रिवार्षिक कार्यकारिणी का चुनाव करवाया गया। इसमें लगातार तीसरी बार प्रतीक पाराशर को खंड प्रधान नियुक्त किया गया। रोहताश को सचिव, ओमप्रकाश को कोषाध्यक्ष, चांद व सोनिया को सह सचिव, भूपेंद्र को उप-प्रधान, बिजेंद्र को प्रेस सचिव, सुमित को आडिटर, कमलेश को सलाहकार नियुक्त किया गया। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक देशराज नैन, सुनील दत्त, राजीव खत्री, धर्मबीर, कप्तान, अजीत व नरेश आदि मौजूद रहे। संवाद