फोटो 05- सोनीपत के गांव कामी स्थित पूर्ण मूर्ति कैंपस में डिप्लोमा इन एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजी
- फोटो : rajauri
सोनीपत। हरियाणा स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने जुलाई 2024 में आयोजित डिप्लोमा कोर्सेज की परीक्षाओं की मेरिट सूची जारी की है। इसमें कामी रोड स्थित पूर्ण मूर्ति कैंपस के प्रशांत ने डिप्लोमा इन एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग की परीक्षा में 74.6 फीसदी अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। इसी पाठ्यक्रम में लक्ष्मी कुमारी ने 70.9 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। संस्थान के चेयरमैन डाॅ. विजयपाल नैन ने दोनों टॉपरों को सम्मानित किया।
डॉ. विजयपाल नैन ने विद्यार्थियों की इस सफलता का श्रेय प्राध्यापकों को दिया, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत कर यह उपलब्धि हासिल की है। संस्था के सचिव गौतम नैन, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह, प्रबंधक निदेशक कपिल भाटिया, इंजीनियर संघदीप शाक्य, निदेशक अकादमिक डाॅ. स्वीटी, परिसर निदेशक कुलदीप, रजिस्ट्रार कंवलजीत सिंह संधू, डीन अकादमिक संदीप कुमार ने भी परीक्षा में सफलता पाने वाले विद्यार्थियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। चेयरमैन डाॅ. विजयपाल नैन ने कहा कि कैंपस के विद्यार्थियों ने लगातार बेहतर प्रदर्शन कर संस्था का नाम चमकाया है। कुछ माह पहले चार विद्यार्थियों ने दीनबंधु छोटूराम विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल की बीटेक एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की आठवें सेमेस्टर की परीक्षा में विश्वविद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया था। छात्र राहुल कुमार मिश्रा, शुभम गुप्ता, सिमरन सिंह व सौरभ कुमार ने बीटेक एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा में 9-9 सीजीपीए अंक हासिल कर संस्थान का नाम चमकाया था। कई अन्य विद्यार्थियों ने भी सेमेस्टर परीक्षाओं में अपना जलवा दिखाया है। उन्होंने कहा कि तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। देश व प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को हल करने के लिए तकनीकी शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। देश में तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के प्रति लोगों के दृष्टिकोण में समुचित बदलाव की आवश्यकता है।