फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हिसार में 10 मई को होगा प्रजापति बिजनेस समिट

Tue, 14 Apr 2026 08:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना आये हिसार से प्रजापति प्रोफेशनल एंड एग्जीक्यूटिव चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष दलबीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। सिविल रोड स्थित हवा सिंह वर्मा के कार्यालय में प्रजापति समाज की बैठक हुई। इसमें हिसार से प्रजापति प्रोफेशनल एंड एग्जीक्यूटिव चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष दलबीर सिंह भी पहुंचे। दलबीर सिंह ने समाज के लोगों को 10 मई को हिसार में होने वाले प्रजापति बिजनेस समिट का न्योता दिया।
उन्होंने बताया कि इस समिट में प्रजापति समाज के व्यापारियों को एक मंच पर लाया जाएगा ताकि आपस में बातचीत कर व्यापार को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि समिट में व्यापार से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा होगी। उनके समाधान के लिए सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समिट में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, मुंबई से उद्योगपति राजेश प्रजापति, गुरुग्राम के मूर्तिकार नरेश कुमावत और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आरएस वर्मा मुख्य वक्ता होंगे।
इस मौके पर रामदिया रत्तेवाल, हवा सिंह वर्मा, शेर सिंह बेडवाल, डॉ. सुनील प्रजापति, नरेश प्रजापति, राजू प्रजापति और पंकज विरोधिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें