सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से रविवार को हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकाल कर प्रभु का गुणगान किया गया। प्रभातफेरी नंदवानी नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर चार मरला होती हुई राधा कृष्ण मंदिर में हरिनाम संकीर्तन के साथ संपन्न हुई।
इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। समिति की ओर से रघु कुमार दास, कृष्ण कृपा दास, भागवत तत्व दास ने बताया कि 26 मार्च से राधा कृष्ण मंदिर, नंदवानी नगर में कथा का आयोजन किया जाएगा।
संकीर्तन में युग धर्मदास, बृज नारद दास, कृष्ण कुमार गर्ग, श्याम सिंह रावत, मास्टर जगदीप पांचाल, जयप्रकाश, राजू, चंद्रेश, शिवानी, लक्ष्मी, मनीषा मौजूद रहीं। संवाद