फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रभातफेरी निकाल किया प्रभु का गुणगान

Mon, 30 Dec 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी ओल्ड डीसी रोड नंदवानी नगर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर के पास चंद्रकांता के निवास से प्रारंभ की गई। इसके बाद प्रभातफेरी लक्ष्मी नगर होते हुए संकीर्तन के साथ सिक्का कॉलोनी में वंदना के निवास पर संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न जगह हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। हरिनाम संकीर्तन के बाद श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत कथा को लेकर बैठक की। रघु कुमार दास व कृष्ण कृपा दास ने बताया कि नंदवानी नगर स्थित मंदिर में 1 से 7 मार्च 2025 तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का समय दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक रहेगा। संकीर्तन के बाद वंदना परिवार की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संकीर्तन में भागवत तत्व दास, सीए कृष्ण कुमार, आशीष गुप्ता, बृज नारद दास, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें