गन्नौर। गांव घसौली में लायंस क्लब गन्नौर गौरव की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में विधायक देवेंद्र कादियान ने दीप प्रज्वलित करके किया। शिविर में करीब 190 लोगों के नेत्रों की जांच के लिए पंजीकरण कराया। जांच के दौरान 32 लोगों को मोतियाबिंद पाया गया। क्लब की ओर से सभी का दिल्ली के अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा। अन्य नेत्र रोगियों को 100 चश्में व दवाई दी गई। शिविर में सरपंच महेश त्यागी, डिंपी मल्होत्रा, रेशल वाधवा, पूर्व पार्षद हरीश मदान, तरुण चुद्य, रामकुमार मित्तल, सुरेश कालिया, प्रवेश मदान मौजूद रहे।