फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी शुरू

Sun, 29 Dec 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब से गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को प्रभातफेरी की शुरुआत की गई। प्रभातफेरी सुबह गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सेक्टर-15 स्थित जयदयाल के निवास पर पहुंची। संगत ने प्रभातफेरी में गुरु गोविंद सिंह की ओर से उच्चारण की गई वाणी का गायन किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब के महासचिव परमजीत सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में प्रभातफेरियां 3 जनवरी 2025 तक निकाली जाएंगी। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा सुजान सिंह पार्क से 4 जनवरी को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन में शहरभर की संगत भाग लेगी। इसके बाद 6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश दिवस मनाया जाएगा। प्रभातफेरी में गुरुद्वारा साहिब के ट्रस्टी गुरदयाल सिंह सोढ़ी, अमरीक सिंह, परमजीत सिंह, मनोज कालड़ा व भारत दुआ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें