मॉडल टाउन में ट्रांसफार्मर ठीक करते बिजली कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Sonipat
मॉडल टाउन में ट्रांसफार्मर की एलटी रॉड जलने से क्षेत्र में दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। क्षेत्रवासियों ने बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना बिजली निगम को दी। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने ट्रांसफार्मर को ठीक किया। दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी हुई।
मॉडल टाउन में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे शास्त्री वाले ट्रांसफार्मर पर एलटी रॉड जल गई। जिसकी वजह से आस-पास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर पर मरम्मत कार्य किया। दोपहर करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। इस दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मॉडल टाउन एरिया में ट्रांसफार्मर की एलटी रॉड जलने से कुछ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। सूचना के बाद कर्मचारियों को भेजकर बिजली आपूर्ति चालू करा दी गई।
अशोक शर्मा, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम